छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
जुआ खेलने वाले 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना अकलतरा एवं सायबर टीम जांजगीर की कार्यवाही…

जुआ खेलने वाले 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना अकलतरा एवं सायबर टीम जांजगीर की कार्यवाही
जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा एवं सायबर टीम जांजगीर ने जुआ खेलने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 01 नवम्बर 23 को मुखीबर सूचना मिला कि थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम ग्राम खोड़ रेलवे लाइन किनारे तालाब के पास में कुछ लोग रूपयें पैसा का दांव लगाकर, काट पत्ती नामक जुआ खेल रहें है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी संजीत निवासी मुरली थाना मुलमुला, कमल जोगी निवासी मुरलीडी थाना मुलमुला, प्रमोद कुमार रत्नाकर साकिन सजापाली थाना अकलतरा, राहुल राठौर खोखरा थाना जांजगीर, प्रजा जोगी निवासी मुरलीडी थाना मुलमुला को जुआ खेलते पाया गया। आरोपियों के कब्जे से जुमला नगदी रकम 31920 रूपए एवं 52 पत्ती तास एवम घटना स्थल पर मोटर साइकिल बजाज सिटी 100 क्र. CG- 11-AS- 6219 कीमती 25000 रुपए, मो.सा होंडा शाइन बिना नंबर किमती 35000 रुपए को समक्ष गवाहन के बरामद किया।
आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 560 / 2023 धारा 3 (2) जुआ अधिनियम कायम कर विधिवत् गिरफ्तार कर छ.ग. जुआ प्रतिषेद अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना अकलतरा से निरी. तुलसिंह पट्टावी, उपनिरी. बाबुलाल कोसरिया एवं सायबर सेल से उप निरी. पारस पटेल, मुकेश पाण्डेय, प्र.आर राजकुमार चंद्रा, आर. रोहित कहर, गिरीश कश्यप, सिदार पैकरा का सराहनिय योगदान रहा।



