Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

किराना दुकान का सामाग्री चोरी करने वाले 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही

जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा क्षेत्र में हो रहे किराना दुकान का सामाग्री चोरी करने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी पवन कुमार अग्रवाल  साकिन तरौद के द्वारा दिनांक 28 दिसंबर 2023 एवं 31 दिसंबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसके गाडी स्वराज माजदा में किराना सामान डिलवरी के लिए रखे थे, जिसको कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 373/2023 एंव 658/23 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया था।
 विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिला की आरोपी टकेश्वर गोस्वामी, मनोज कुमार मिरी, पुष्पेन्द्र साहू, जाकीर खान, रविन्द्र कुमार उर्फ राहुल राजपूत चोरी के संदेह पर उसके सकुनत में रेड कार्यवाही किया गया। आरोपियों को हिरासत में लेकर चोरी के संबंध में पूछताछ कर आरोपियों का मेमोरंडम कथन लिया गया जो चोरी करना स्वीकार किए जाने से तथा आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक बी.एल कोसरिया, सउनि अरूण कुमार सिह आरक्षक विवेक ठाकुर, प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र धृतलहरे, बृजपाल बर्मन, संजू रत्नाकर एवम महिला आरक्षक अंजना लकडा सराहनीय योगदान रहा।

See also  mardaani 3 : ‘मर्दानी 3’ की रिलीज डेट तय, फरवरी 2026 में इन बड़ी फिल्मों से होगा टक्कर...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!