Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री एवं परिवहन करने वाले 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिकी एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विवेक शुक्ला के द्वारा दिये गये निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं एसडीओपी आ यदुमणी सिदार के कुशल मार्ग दर्शन में कार्यवाही करते हुये आरोपीगण दीपक वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी किरोड़ीमल नगर वार्ड नंबर 14 रायगढ़ थाना कोतरारोड के कब्जे से बैग में रखे मादक पदार्थ गांजा वजन 2.777 किलो ग्राम किमती करीब 22 हजार रूपये एवं एक फैशन प्रो मोटर सायकल कमांक  किमती 20 हजार रूपये, एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल किमती 5000 रूपये, आरोपी रविशंकर देवांगन उम्र 36 वर्ष निवासी नवागढ़ वार्ड नंबर 10 भांठापारा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा के बिना नंबर के एन एक्स जी मोटर सायकल के डिग्गी से दो पैकेट मादक पदार्थ गांजा वजन 1.789 किलोग्राम किमती 15 हजार रूपये, मोटर सायकल किमती 20 हजार रूपये का एक पुराना ईस्तमाली रियल मी कंपनी का मोबाईल किमती 5000 हजार रूपये का कुल किमती 40000 रूपये एवं आरोपी दीपक कटवार  उम्र 21 वर्ष निवासी नवागढ़ भांठापारा वार्ड नंबर 10 थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा के कब्जे से बैग के अंदर 02 पैकेट में गांजा कुल 1.990 किलोग्राम किमती 15000 रूपये का तथा एक नग नोकिया कंपनी का कीपैड मोबाईल किमती 1000 रूपये कुल किमती 16000 रूपये इस तरह आरोपियों के कब्जे से 03 नग मोबाईल,कुल गाँजा वजन – 6.436 किलोग्राम गांजा,02 नग मोटर सायकल कुल किमती 103000/ रूपये का आरोपियों कब्जे से जप्त कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया हैं।
उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरी. सागर पाठक सउनि विवेक सिंह, आर. आनंद पैकरा किशोर सिंह, प्रदीप दुबे,  सहबाज अहमद, गिरीश कश्यप, अर्जुन यादव एवं थाना प्रभारी बिर्रा उनि के पी. सिंह, सउनि तीजराम सउनि रजेट लाल यदु, प्र.आर. वेंकट रमन पाटले, आर. दीपक तिवारी, रघुबीर यादव, विनोद खुटे का विशेष योगदान रहा।

See also  पादरी बजिंदर सिंह को 2018 के यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!