Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 02 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, गांजा बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही और। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना बिर्रा पुलिस को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम बसंत-किकिरदा माईनर नहर तरफ दो व्यक्ति मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 13 एक्स 1813 में है जो भारी मात्रा में बोरी के अंदर गांजा है कि सूचना मिलने पर रेड कार्यवाही कर मौके पर आरोपी गरीब दास महंत उर्फ रोहन दास निवासी सारंगढ़ थाना सारंगढ़ जिला सारगंढ़- बिलाईगढ़ एवं जीतलाल रात्रे उर्फ बनी रात्रे निवासी सुंदरा भाड़ा सारंगढ़ थाना सारंगढ़ जिला सारगंढ़-बिलाईगढ़ के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 08 किलो किमती 40000 रूपये, परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल डिलक्स किमती 25000 रूपये एवं 02 नग मोबाईल को बरामद किया गया।
प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी गरीब दास महंत उर्फ रोहन दास पिता अवध राम महंत उम्र 42 साल निवासी सारंगढ़ थाना सारांगढ़ जिला सारगंढ़- बिलाईगढ़ , जीतलाल रात्रे उर्फ बनी रात्रे पिता बलीराम रात्रे उम्र 40 साल निवासी सुंदरा भांठा सारंगढ़ थाना सारंगढ़ जिला सारगंढ़- बिलाईगढ़ के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी कृष्ण पाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा, प्रआर. वेंकटरमन उदय सिंह पाटले, आर. दीपक तिवारी, सनोहर जगत, रघुवीर यादव, ईश्वर पटेल, वैभव केश्वरवानी, भूपेन्द्र कंवर एवं विशेष टीम से प्रधान आरक्षक अजय चतुर्वेदी, वीरेंद्र टंडन, डिकेश्वर साहू का सराहनीय योगदान रहा।

See also  भव्य तरीके से होगा राजिम कुंभ मेला का आयोजन, अब छत्तीसगढ़ में बनेगा शिमला मनाली के तर्ज पर मॉल रोड, पर्यटन के विकास और प्रचार-प्रसार के निर्देश, भर्ती एवं नियुक्ति प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, दोषी पाए जाने पर होगी कठोर कार्यवाही: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!