Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट कर पैसों की मांग करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही 

जांजगीर-चांपा। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट कर पैसों की मांग करने वाले दो आरोपी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
  प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की उसकी लड़की से आरोपियों के द्वारा दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसा कर दिसंबर 2025 से उसका अश्लील फोटो वीडियो को प्रार्थी तथा उसके रिश्तेदार परिवार के लोगों को इंस्टाग्राम में अलग-अलग आईडी से मैसेज कर रहे हैं तथा 70000 रु. की मांग कर रहे हैं और पैसा नहीं देने पर उसकी लड़की का फोटो वायरल करने की धमकी लगातार दे रहे हैं की रिपोर्ट पर अलग-अलग इंस्टाग्राम धारकों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 प्रकरण की विवेचना के दौरान इंस्टाग्राम में बने अलग -अलग आईडी के संबंध में साइबर तकनीकी से जानकारी प्राप्त की गई जानकारी के आधार पर इंस्टाग्राम आईडी में संचालित मोबाइल धारक का डिटेल प्राप्त किया गया तथा मोबाइल नंबर के धारक की पहचान प्रेम कुमार सूर्यवंशी और शिवमभवानी दोनों निवासी पाली नैला के रूप में हुई। आरोपियों का पता चलने पर इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगिताबाली खापर्डे को दी गई। जिस पर अधिकारियों द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर तत्काल थाना कोतवाली से एक टीम ग्राम पाली नैला की ओर रवाना किया गया। पुलिस टीम के द्वारा अलग-अलग स्थान से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया दोनों आरोपियों से पृथक पृथक पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर गुमराह करते रहे परंतु तकनीकी आधार पर पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने प्रार्थी की लड़की से दोस्ती करना तथा अलग-अलग इंस्टाग्राम आईडी से उसकी फोटो पोस्ट कर पैसे की मांग करने का अपराध घटित करना स्वीकार किया दोनों आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाइल जप्त किया गया, दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद राठौर, आरक्षक विनोद राठौर, नीतीश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

See also  रोहित शर्मा होने वाले थे रिटायर, फिर बदला फैसला…, कहा-हेड कोच गौतम गंभीर के साथ उनके सम्बंध अच्छे नहीं चल रहे...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!