बच्चों की इस प्रतिभा और लगन को देखकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह बसंत चतुर्वेदी जी ने विद्यार्थियों के हुनर की मुक्तकंठ से सराहना की और उन्हें सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
ऐसे प्रयास साबित करते हैं कि यदि सही मार्गदर्शन मिले, तो हमारे शासकीय विद्यालयों के बच्चे हर क्षेत्र में अपनी अनूठी छाप छोड़ सकते हैं। सभी प्रतिभावान बच्चों और शाला परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
इस अवसर पर रामकृपाल डडसेना संकुल प्राचार्य पोंडीशंकर, रामलाल डड़सेना व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल लखुर्री, उमेश तेम्बुलकर संकुल समन्वयक भरवेली, विकेश केशरवानी संकुल समन्वयक कपिस्दा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मौहाडीह के प्रधान पाठक रामदयाल डडसेना, शिक्षक गोपाल जायसवाल, रविशंकर कुम्हार, जगेंद्र वस्त्रकार प्रधान पाठक रिवाडीह, सनत सिदार प्रधान पाठक औराडीह ,शिबू सिंह कंवर, महेश राम खैरवार प्रधान पाठक, सत्यनारायण धीवर उपस्थित रहे।