Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विकास खंड बम्हनीडीह में गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी ने "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम के ऐतिहासिक सफलता के लिए विकासखंड के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों,का जताया हार्दिक आभार

जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत जिला शिक्षा अधिकारी एम पी सिंह के निर्देशन एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रत्ना थवाईत के मार्गदर्शन में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों में उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला। विकासखंड के शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बम्हनीडीह में आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित कर जन सेवा के प्रति आभार एवं विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई गई।
आशीर्वाद का दीया के अवसर पर विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में दीप प्रज्वलित किए गए जिससे परिसर प्रकाशमय हो उठा और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा एवं सेवा भावना का संचार हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से विकासखंड में सामूहिक सहभागिता सेवा,समर्पण और जन कल्याण की भावना का संदेश जन-जन तक पहुंचा।विभिन्न स्थलों पर एक साथ प्रज्वलित हुए दीपों ने विकास खंड में एकजुटता और सकारात्मक संकल्प की भावना को और मजबूत किया।

See also  साहू से ‘भतरा’ बन हथियाई सरकारी नौकरी, पदोन्नति भी पाई,अब खुली पोल, बर्खास्तगी की मांग? आरक्षण पर डाका, ओबीसी वर्ग के गोबरू राम ने फर्जी एसटी ST प्रमाण पत्र के सहारे 33 सालों तक शासन को गुमराह करने की खबर?

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!