डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय ने ‘शिक्षा के लिए प्रभावी शिक्षण पद्धति पर वैदिक गणित शिक्षण की प्रभावशीलता का अध्ययन’ विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। उनका शोध कार्य डॉ. आदित्य प्रकाश सक्सेना के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। उन्होंने अपने बड़े भैया द्वय आनंद पाण्डेय अधिवक्ता छ ग हाईकोर्ट बिलासपुर और डॉ कमलेश पाण्डेय के प्रेरणा से यह सफलता अर्जित की है।
उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ,शिक्षाविदों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं परिवारजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
इस अवसर पर सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. पाण्डेय भविष्य में शिक्षा, अनुसंधान एवं वैदिक गणित के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ।