प्रमुख बिंदु:
करियर काउंसलर शिक्षक: प्रत्येक स्कूल से एक शिक्षक को ‘करियर काउंसलर’ की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
गेस्ट काउंसलिंग सत्र: स्कूलों में हर महीने अनुभवी ‘गेस्ट काउंसलर’ आमंत्रित किए जाएंगे, जिससे छात्र-छात्राओं को विविध करियर विकल्पों और अवसरों की सही जानकारी मिल सकेगी।
प्रशिक्षण में सहभागिता: इस प्रशिक्षण सत्र में एडीपीओ प्रदीप शर्मा, बीईओ पामगढ़ रमेंद्र जोशी,बीईओ अकलतरा देवकांत द्विवेदी, नवागढ़ बीईओ अशोक कुमार पाटले,बलौदा बीईओ रवि कुमार गौतम तथा बम्हनीडीह बीईओ बसंत चतुर्वेदी शामिल हुए।
विद्यार्थियों के सपनों को सही राह दिखाने का यह प्रयास निश्चित ही सराहनीय है।