Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सांसद कमलेश जांगड़े ने सभी क्षेत्रवासियों और जनता से ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाने की अपील की, सेवा संकल्प अभियान: 17 सितंबर की संध्या जिलेभर में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का होगा आयोजन

सक्ती, 15 सितंबर 2026। केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशानुसार सक्ती जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। इस एक माह चलने वाले अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि तैयारियों में जुटे हुए है।

सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े ने सभी क्षेत्रवासियों और जनता से इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17 सितंबर की शाम 7 बजे जिले के सभी विकासखंड, गांवों, सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों सहित विभिन्न स्थलों और घर-घर में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाकर सेवा और सद्भाव का संदेश देने का आग्रह किया। सांसद ने बताया कि अभियान के दौरान सेवा संकल्प यात्रा, रंगोली चित्रकला प्रतियोगिता, सेवा गतिविधि सहित अन्य कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, बुजुर्गों, सामाजिक-स्वयंसेवी संगठनों, अधिकारियों-कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों और सभी नागरिकों से 17 सितंबर की संध्या को दीप जलाकर इस अभियान से जुड़ने की अपील की है।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की सौजन्य मुलाकात

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!