Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के कॉमर्स विद्यार्थियों ने किया भारतीय स्टेट बैंक का शैक्षणिक भ्रमण

जांजगीर-चांपा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में संस्था संचालक आलोक अग्रवाल, डाॅ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं संस्था प्राचार्या सोनाली सिंह के निर्देशन में 19 सितंबर 2026 को कक्षा 11वीं एवं 12वीं के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए बैंकिंग व्यवस्था एवं वित्तीय कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से ’’भारतीय स्टेट बैंक, जांजगीर का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया।
इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने बैंक की विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर प्राप्त किया। विद्यार्थियों को बैंक में खाता खोलने की प्रक्रिया, जमा एवं निकासी, चेक से संबंधित कार्य, बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल बैंकिंग, एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग तथा ग्राहकों को प्रदान की जाने वाली विभिन्न वित्तीय सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
बैंक अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को बैंकिंग क्षेत्र में करियर की संभावनाओं तथा वाणिज्य विषय के अध्ययन में बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों के महत्व के बारे में भी बताया गया। विद्यार्थियों ने बैंक के दैनिक कार्यों को ध्यानपूर्वक देखा तथा बैंकिंग से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों के साथ ’’शिक्षिका मनदीप कौर एवं एच.आर. विकास साहू’’ उपस्थित रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बैंकिंग प्रक्रिया को समझने तथा प्राप्त जानकारी को अपने शैक्षणिक अध्ययन से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर वास्तविक कार्यक्षेत्र की जानकारी प्रदान करते हैं। इससे विद्यार्थियों में वित्तीय जागरूकता, व्यावहारिक समझ तथा भविष्य में बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र में करियर बनाने के प्रति रुचि विकसित होती है। विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक भ्रमण को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए बैंकिंग व्यवस्था को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अनुभव साझा किया।

See also  Raipur Breaking: मोडिफाई सायलेंस लगे 35 बुलेट वाहनों पर 5000 हजार का लगाया जुर्माना...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!