चन्द्रा क्रेसर उद्योग नगझर से चोरी का फरार आरोपी को शहडोल से किया गिरफ्तार, चोरी का ब्रेकर मशीन बरामद कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर…

सक्ति। चन्द्रा क्रेशर उद्योग नगझर से चोरी का फरार आरोपी को चोरी का ब्रेकर मशीन के साथ गिरफ्तार किया है। 25.05.2022 को प्रार्थी लोकेश चन्द्रा पिता स्व. मोती चंद चन्द्रा उम्र 50 वर्ष साकिन नगझर जो कि अपने गाँव में ही चन्द्रा केशर उद्योग चलाता है कि उद्योग में आरोपी अजीत यादव द्वार माइनिंग खनन कार्य हेतु पोकलेन मशीन ठेका कार्य पर लगाया था जो कि पत्थर तोडने का ब्रेकर मशीन चन्द्रा क्रेशर का लगाकर किराये से चला रहा था जो लगभग तीन-चार माह काम करने के पश्चात बरसात आने पर खनन कार्य बंद कर अन्यत्र जाने की बात बताकर आरोपी अजीत यादव द्वारा अपने पोकलेन मशीन में चन्द्रा केशर उद्योग का ब्रेकर मशीन कीमती 8,00000 रूपये को चारी कर ले जाने संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना मालखरौदा में आरोपी अजीत यादव के विरुद्ध चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर लगातार पता तलाश किया जा रहा था आरोपी फरार था। कि प्रकरण पुराना होने तथा मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती रमा पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती मनीष कुंवर के दिशा निर्देश तथा उचित मार्गदर्शन पर मामले के आरोपी अजीत यादव पिता अनिल यादव उम्र 30 वर्ष साकिन खैराट थाना खामपार जिला देवरिया (उ.प्र.) के पता तलाश हेतु विशेष टीम गठित कर आरोपी का पता साजी हेतु टीम रवाना कर आरोपी को शहडोल म.प्र. में पता साजी कर मिलने पर आरोपी से पूछताछ करने पर उक्त अपराध घटित करना स्वीकार करने से आरोपी के कब्जे से चोरी किये गये मशरूका पत्थर तोडने का ब्रेकर मशीन कीमती 8,00000/ को आरोपी से शहडोल से बरामद कर आरोपी को गिर. कर 06 दिसंबर 2024 को आरोपी को माननीय जे.एम.एफ.सी. न्यायालय में पेश कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेश पटेल, सउनि राधेश्याम राठौर आर० महेन्द्र कंवर, शरद सिदार, हरीश चन्द्रा, नान्ही राम यादव का विशेष योगदान रहा।



