Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सभापति उमा राजेंद्र राठौर की पहल पर सिवनी चांपा में पहली बार भव्य गरबा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में जिला पंचायत सभापति की सराहनीय पहल, बच्चियों ने बिखेरी नृत्य की छटा

जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायत सिवनी चांपा में पहली बार गरबा नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस आयोजन की सूत्रधार एवं आयोजक जिला पंचायत सभापति उमा राजेंद्र राठौर रहीं, जिनकी पहल से ग्राम की बच्चियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक शानदार मंच मिला। उनके प्रयास से गांव में सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली।
 उमा राजेंद्र राठौर ने आयोजन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने की पहल की। प्रतियोगिता में ग्राम की बच्चियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आकर्षक गरबा नृत्य प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। पहली बार आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलैंडन यॉर्क उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति उमा राजेंद्र राठौर ने की। विशिष्ट अतिथियों में राठौर समाज के अध्यक्ष श्री हेमचंद राठौर, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष भागवत साहू, जनपद पंचायत बलौदा की सभापति चुनामड़ी राठौर तथा सक्ती विधायक के जिला प्रतिनिधि एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. संतोष यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
इस अवसर पर सरपंच कृष्णकुमारी, शिव सिंह गोंड, उपसरपंच गोविंद राठौर, ग्राम पंचायत सचिव राधे पाटले तथा ग्राम पंचायत के समस्त पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
 
प्रतियोगिता के विजेता रहे—
प्रथम पुरस्कार: प्रिन्सी राठौर एवं तनु बरेठ
द्वितीय पुरस्कार: भूमि एवं अरुही
तृतीय पुरस्कार: विभा राजपूत
चतुर्थ पुरस्कार: मोनिका कंवर
इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर जिला पंचायत सभापति उमा राजेंद्र राठौर ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं ग्राम सिवनी चांपा के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में इस आयोजन को और अधिक भव्य स्वरूप देने की इच्छा जताई। उनकी इस पहल से गांव में सांस्कृतिक आयोजन को बढ़ावा मिला और बच्चियों को अपनी प्रतिभा सामने लाने का अवसर प्राप्त हुआ।
उमा राजेंद्र राठौर की पहल बनी आयोजन की प्रमुख पहचान
सिवनी चांपा में पहली बार गरबा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और गांव में सांस्कृतिक वातावरण को मजबूत बनाने का अवसर भी बना। जिला पंचायत सभापति श्रीमती उमा राजेंद्र राठौर की पहल और आयोजन के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। ग्रामीणों ने भी इस तरह के आयोजनों को भविष्य में निरंतर आयोजित किए जाने की उम्मीद जताई।

See also  Raipur Crime: गृह मंत्री का निज सचिव बनकर सरकारी नौकरी का झांसा, 15 लोगों से 25 लाख की ठगी; दो आरोपी गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!