Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

जांजगीर-चांपा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में संस्था संचालक आलोक अग्रवाल, डाॅ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं संस्था प्राचार्या सोनाली सिंह के निर्देशन में 13 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यालय के विद्यार्थियों, अभिभावकों, अतिथियों एवं समस्त कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। रंग-बिरंगे परिधानों, पारंपरिक गरबा नृत्य, भक्तिमय वातावरण और आकर्षक साज-सज्जा से पूरा विद्यालय परिसर उत्सवमय हो उठा। कार्यक्रम ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामूहिक सहभागिता की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों द्वारा मां दुर्गा के तैल्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथियों में प्रतीक तिवारी (रेशलर), पलाश चंदेल, प्रायोजककर्ता- ज्ञानेश तिवारी (श्रीराम मोशन पिक्चर), ग्रेंड गरबा नाईट, सतीश बुक डिपो, जांजगीर एवं अग्रवाल डेकोरेशन जांजगीर रहे, साथ ही विशिष्ठ अतिथियों में प्रणिता अग्रवाल, रेणुका गढ़ेवाल, संध्या अग्रवाल, बबीता धानुका, सोनिया नय्यर एवं राजेश नय्यर इत्यादि शामिल हुए। मां दुर्गा की आराधना के साथ प्रारंभ हुए इस आयोजन में सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई। इसके पश्चात गरबा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। पारंपरिक संगीत की मधुर धुनों पर विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों ने गरबा नृत्य का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, उमंग और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
गरबा महोत्सव को आकर्षक एवं यादगार बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों पर अनेक प्रकार के स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए गए, जिनका विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों ने आनंद लिया। खाद्य स्टॉलों की विविधता ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। गरबा नृत्य के साथ-साथ खान-पान की इस व्यवस्था ने आयोजन को एक पारिवारिक उत्सव का स्वरूप प्रदान किया, जहां सभी ने आपसी मेल-मिलाप और आनंद के साथ समय बिताया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव की सराहना की। अपने उद्बोधन में उन्होंने ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के महत्व से परिचित कराने के साथ ही उनमें आत्मविश्वास, सहयोग, अनुशासन तथा सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करते हैं। नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर गरबा का आयोजन विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का एक सराहनीय प्रयास है।
इस गरबा महोत्सव में प्रतिभागी के रूप में आये हुए गरबा प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार देकर भी सम्मानित किया गया। इस श्रेणी में बेस्ट कपल- श्री और नीलम सोनी, बेस्ट अटायर बाॅय- ईशान खत्री, गर्ल- आद्या सिंह, बेस्ट ग्रुप डेस- गरबा चावस- दिशा खत्री एवं साथी, बेस्ट ग्रुप डाॅस गल्र्स में सिया ग्रुप- वाणीप्रिया तिवारी, अनुष्का शुक्ला, मोस्ट एनरजेटिक परफाॅर्मेंस- जेस्मीन, गरबा क्वीन- डाॅ. मंजू खैरवार, बेस्ट मेल परफाॅर्मर-पुरूषोत्तम पटेल, ओवरऑल बेस्ट फिमेल डांस ग्रुप-आँचल बैसवार, निशिका शुक्ला, आस्था सिंह और रीता अग्रवाल, ऑलराउंडर ग्रुप- सात्विकी नामदेव, माही फर्रे, सेजल कंवर, चारूल पटेल रहें।
विद्यालय के संचालक एवं  प्राचार्या ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी को बधाई दी। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले समस्त कर्मचारियों, सहयोगियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया जाता है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के मुख्य संचालक ऋषभ अग्रवाल एवं मंच संचालन ग्रुप में नीलम सिंह, गार्गी सिंह एवं योगेश देवांगन रहें।
इस भव्य गरबा महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों के चेहरों पर खुशी एवं उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। सभी ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और आयोजन की सराहना की। नवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित यह गरबा महोत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता का प्रतीक बना।
ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर का यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम रहा, बल्कि विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक पहल भी सिद्ध हुआ। कार्यक्रम ने विद्यालय परिवार के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करते हुए एक यादगार सांस्कृतिक संध्या की छाप छोड़ी। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, एडमिन स्टाफ, ग्रुप डी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  BREAKING NEWS:पुलिस अधिकारी के झांसे में आ गए सटोरिए, 2 लाख रिश्वत देकर भी गए जेल…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!