Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Youth Congress Protest : रायपुर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला फूंका

रायपुर। दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएसयूआई और युवा कांग्रेस ने रायपुर के अंबेडकर चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में युवा प्रदर्शन में शामिल हुए और भीगते हुए विरोध प्रदर्शन जारी रखा। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई। उनका कहना था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और सरकार को इस मामले में जवाब देना चाहिए।

See also  RCB आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड...

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार की कार्रवाई की आलोचना करते हुए छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी की। अंबेडकर चौक पर हुए इस विरोध प्रदर्शन में एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय युवा बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!