Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Raipur Crime: 6 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर संजय रक्सेल गिरफ्तार, हत्या के प्रयास समेत 24 से ज्यादा मामले दर्ज

रायपुर। रायपुर पुलिस ने छह वर्षों से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर और स्थायी वारंटी संजय रक्सेल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हत्या के प्रयास समेत दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में नामजद है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।

पुलिस के अनुसार, थाना खमतराई में वर्ष 2020 में दर्ज हत्या के प्रयास और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले (अपराध क्रमांक 212/2020) में संजय रक्सेल घटना के बाद से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए अदालत ने स्थायी वारंट भी जारी किया था।

फरार आरोपियों की समीक्षा के दौरान पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खमतराई थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों, परिचितों और गतिविधियों की लगातार निगरानी की। मुखबिरों की मदद और तकनीकी जानकारी के आधार पर उसकी तलाश जारी रखी गई।

See also  कलेक्टर-एसपी ने ली जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक, जिले में अवैध उत्खनन रोकने के लिए सख्त कार्यवाही करें : कलेक्टर, अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर संयुक्त रूप से कड़ी कार्यवाई करने के निर्देश...

इसी दौरान पुलिस को संजय रक्सेल के एक स्थान पर होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई।

पुलिस के मुताबिक, संजय रक्सेल थाना मौदहापारा का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, बलवा, चोरी, नकबजनी, मारपीट, तोड़फोड़, शासकीय कार्य में बाधा, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट समेत 24 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 40 वर्षीय संजय रक्सेल, पिता अन्नू रक्सेल, निवासी के.के. रोड, मौदहापारा, रायपुर के रूप में हुई है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!