Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया…

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी मंडल कोडाभाट (खरौद) अंतर्गत ग्राम लोहर्सी में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें मुक्त वक्ता के रूप में इंजी. रवि पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि “हर घर स्वदेशी-घर घर स्वदेशी” अब केवल एक नारा नहीं है, बल्कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की नींव है। उन्होंने आगे कहा आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच का विस्तार है। मुख्य वक्ता इंजी. पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से केंद्र की समस्त योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुँचाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
 पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का यह अभियान विकसित राष्ट्र के लिए जनभागीदारी का सशक्त माध्यम बन रहा है, जो समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वावलंबन एवं भारत को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित कर रहा है। भाजपा कोडाभाट (खरौद) मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्वदेशी वास्तुओं का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा होना चाहिए, हमें लोकल फोर वोकल के नारे को जन जन तक पहुंचाना होगा।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में इंजि, रवि पांडेय , पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, भाजपा जिला मंत्री हृदय यादव, मंडल कोड़ाभाट अध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह, मंडल महामंत्री उत्तम कुमार सोनी, सनत साहू, गोविंद यादव, रामकीर्तन कश्यप,बसंत यादव, डमरू मनहर, चंद्रवती सोनी महिला मोर्चा मंडल कोड़ाभाट, संचालन बसंत यादव ने किया। साथ ही प्रशांत दुबे, सत्यनारायण शर्मा, शरद शर्मा, सनद धीवर, जनक भारद्वाज, रामकृष्ण सोनी, पुष्पराज त्रिपाठी, विजय यादव, रामहरि साहू,सुनील खूंटे, राजकुमार साहू, पुष्पेंद्र सिंह,नेहरू राही,रामचरण कुर्मी, मदन साहू, प्यारे कश्यप, कृष्णकुमार, समित साहू, धरम कश्यप, दिगंबर तिवारी,मुरारी कश्यप, रामचंद्र कश्यप, गोरे लाल साहू, खिखराम साहू, कमल साहू, बैजु कश्यप, दुर्गा साहू, दुखू राम, सुखी राम, नरेंद देवांगन, एवं भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

See also  मुख्यमंत्री से नवनिर्वाचित सांसद महेश कश्यप ने की सौजन्य मुलाकात...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!