Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

प्रभु श्री राम के आर्शीवाद से ननिहाल में भी आएगी सुख समृद्धि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राजधानी में आयोजित अखंड रामायण पाठ में शामिल हुए मुख्यमंत्री और मांगा आर्शीवाद…

रायपुर। प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद उनके ननिहाल की धरती को मिले, मेरी यही प्रार्थना है। प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से प्रदेश समृद्ध और खुशहाल हो। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में सार्वजनिक श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित श्रीराम चरित मानस अखंड रामायण पाठ में शामिल होकर यह आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर उन्होंने भगवान राम और माता जानकी की पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज का पावन दिन स्वर्णाक्षरों से लिखा जाएगा। पांच सौ वर्षों की तपस्या के बाद यह सुअवसर आया है। हमारे भांचा राम एक टेंट से बाहर निकलकर भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित हुए हैं। हम सभी के लिए भी यह खुशी की बात है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज लोग अलग-अलग तरीके से खुशियां मना रहे हैं। पूरा प्रदेश राममय है।

See also  Smartphone Launch : 9 जनवरी को लॉन्च होने जा रहे ये तगड़े स्मार्टफोन, कई गजब के फीचर्स से है लैस, प्राइस, कैमरा क्वालिटी के बारे में जानें डिटेल्स...

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लव-कुश को समर्पित बैंड की यह धुन अभिभूत कर रही है। इस पुण्य आयोजन के लिए उन्होंने श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति को बधाई दी। गौरतलब है कि आज अयोध्या में हुए श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर श्री राम चरित मानस अखंड रामायण पाठ आयोजन किया गया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!