Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

निर्मला सीतारमण के बजट में ISM 2.0 लॉन्च की घोषणा से सेमीकंडक्टर मे भारत बनेगा दुनिया का बड़ा केंद्र – पंकज अग्रवाल

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने नरेंद्र मोदी सरकार के बजट की सराहना करते हुए कहा कि कल देश का बजट प्रस्तुत करते हुए निर्मला सीतारमण ने ISM 2.0 लॉन्च की घोषणा से अब हमारा भारत सेमीकंडक्टर दुनिया का बड़ा केंद्र बनेगा,
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत तेजी से कदम बढ़ा रहा है। आज बजट में भी इसकी झलक दिखाई दी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट 2026 पेश करते हुए इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के दूसरे चरण की शुरुआत का ऐलान किया। उन्होंने कहा, ‘ISM 1.0 ने भारत की सेमीकंडक्टर क्षमता को बढ़ाया है। इसी को आगे बढ़ाते हुए, हम ISM 2.0 लॉन्च करेंगे। इसका मकसद इक्विपमेंट और मटेरियल बनाना, पूरी तरह से भारतीय डिजाइन वाले IP तैयार करना और सप्लाई चेन को मजबूत करना होगा। हम इंडस्ट्री की अगुवाई वाले रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर पर भी ध्यान देंगे ताकि नई टेक्नोलॉजी विकसित हो सके और कुशल वर्कफोर्स तैयार हो सके।
ISM का पहला चरण साल 2021 के आखिर में शुरू हुआ था और इसके लिए 76,000 करोड़ रुपये का बजट रखा गया था। अभी इसके 10 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है और चार प्रोजेक्ट इसी साल चिप बनाना शुरू कर देंगे। इस स्कीम का मुख्य लक्ष्य भारत को इंपोर्ट पर निर्भरता कम करने और देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना था।

See also  मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 46 पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को पुलिस पदकों से किया सम्मानित...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!