Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

केंद्रीय बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सबसे सशक्त कदम है- अमर सुल्तानिया

0 इस बजट का सीधा लाभ हमारे किसान भाइयो, महिलाओं, युवाओं, छात्रों और उद्यमियों को मिलेगा 
 
जांजगीर-चांपा। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 पर हर्ष व्यक्त करते हुए जांजगीर चाम्पा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता व जशपुर जिला संगठन प्रभारी  अमर सुल्तानिया ने इसे एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी दस्तावेज बताया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जिस ‘सुधार एक्सप्रेस’ की नींव रखी है, उसका सीधा लाभ हमारे किसान भाइयो, महिलाओं, युवाओं, छात्रों और उद्यमियों को मिलेगा जिसमें हमारा छत्तीसगढ़ और जांजगीर-चाम्पा जिला भी प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होगा। उन्होंने कहा केंद्रीय बजट भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सबसे सशक्त कदम है।
अमर ​सुल्तानिया ने बजट के मुख्य बिंदुओं को रेखांकित करते हुए चार प्रमुख स्तंभों पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की:
​अन्नदाता को संबल: आधुनिक खेती और पशुपालन से बढ़ेगी आय
अमर सुल्तानिया ने कहा कि बजट में कृषि क्षेत्र के लिए आवंटित भारी भरकम राशि हमारे जिले के किसानों की तकदीर बदलेगी। विशेष रूप से दालों, तिलहनों और बागवानी के लिए शुरू किए गए मिशनों से धान के साथ-साथ वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा मिलेगा। पशुपालन और डेयरी विकास के लिए बढ़ाया गया बुनियादी ढांचा जांजगीर के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।
​नारी शक्ति का सम्मान: शिक्षा और सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान
बजट में हर जिले के उच्च शिक्षण संस्थानों में महिला छात्रावास बनाने की घोषणा का स्वागत करते हुए सुल्तानिया ने कहा कि इससे हमारी बेटियों को पढ़ाई के लिए सुरक्षित वातावरण मिलेगा। उन्होंने ‘लखपति दीदी’ योजना के विस्तार और महिला उद्यमियों को मिलने वाली रियायतों को महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया।
 
​युवाओं को अवसर: कौशल विकास और भविष्य के नए रोजगार
अमर सुल्तानिया ने बताया कि यह बजट पूरी तरह ‘युवा शक्ति’ को समर्पित है। 15,000 माध्यमिक स्कूलों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी प्रयोगशालाओं की स्थापना से हमारे युवाओं को कोडिंग और डिजिटल क्रिएशन में महारत हासिल होगी। ‘युवा नेतृत्व संवाद 2026’ और इंटर्नशिप के अवसर देश भर के प्रतिभावान युवाओं को सीधे वैश्विक बाजार से जोड़ेंगे।
​उद्यमियों को उड़ान: छोटे उद्योगों के लिए नई निवेश निधि
एमएसएमई  (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ रुपये की ‘एसएमई विकास निधि’ की घोषणा को उन्होंने देश के छोटे व्यापारियों के लिए संजीवनी बताया। उन्होंने कहा कि ‘कॉर्पोरेट मित्र’ की व्यवस्था से स्थानीय उद्यमियों को कागजी जटिलताओं से मुक्ति मिलेगी, जिससे समूचा छत्तीसगढ़ और  जांजगीर-चाम्पा एक व्यापारिक हब के रूप में उभरेगा।
​अंत में अमर सुल्तानिया ने कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को सिद्ध करते हुए देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सबसे सशक्त कदम है।

See also  लो वोल्टेज और बिजली की समस्या होगी दूर: मंत्री देवांगन, वाणिज्य, श्रम और उद्योग मंत्री ने किया सब स्टेशन का उद्घाटन, 1.76 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सब स्टेशन का हुआ लाइटअप...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!