Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चोरी छिपे बॉयफ्रेंड के पास जाती थी बीवी, फिर पति ने उठाया ये खौफनाक कदम…

Rajasthan News : बारां। बारां जिले के अंता क्षेत्र स्थित धाकड़खेड़ी गांव में बुधवार-गुरुवार की रात को डबल मर्डर की वारदात सामने आई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक महिला के पति गणेश मेवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गणेश ने ही अपनी पत्नी रिंकी और उसके प्रेमी गौरव हाड़ा की हत्या की।

बारां पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी गणेश ने बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे भी थे। पिछले एक साल से उसकी पत्नी रिंकी का कोटा निवासी गौरव हाड़ा के साथ प्रेम संबंध था। गौरव की रिश्तेदारी धाकड़खेड़ी गांव में थी, इस वजह से वह अक्सर गांव आता-जाता रहता था। रिंकी और गौरव अक्सर मिलते रहते थे और रिंकी झूठ बोलकर कोटा जाकर गौरव से मिलती थी।

See also  सरगुजा मार्ट कंपनी की मुख्य डायेक्टर आरोपिया लता खुंटे निवासी गंगापुरखुर्द अंबिकापुर को करोड़ों रूपये के ठगी के मामले में जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार...

गणेश ने यह भी बताया कि गौरव कुछ समय से उसे धमकी दे रहा था कि वह रिंकी को अपने पास रखेगा क्योंकि वह उससे प्यार करती है। यह बात गणेश को बहुत चुभ रही थी। 1 जनवरी को गौरव ने उसे फोन कर कहा था कि वह रिंकी को लेने आ रहा है। उस दिन गौरव और उसके तीन साथी रात 12 बजे बाइक से धाकड़खेड़ी पहुंचे। गौरव के साथी गांव के बाहर रुके थे और गौरव ने उन्हें निर्देश दिया था कि जब वह फोन करेंगे, तो वे गणेश के घर पर आकर घटना को अंजाम देंगे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!