Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Dense Fog: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर, 400 फ्लाइटें चल रहीं लेट, ट्रेनों की रफ्तार पर भी लगा ब्रेक…

नई दिल्ली। उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कोहरे की वजह से कई ट्रेनें रद्द और लेट हो रही हैं, जबकि एयरपोर्ट सेवाओं पर भी इसका असर पड़ा है। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी के कारण एटीसी ने 19 विमानों को उतरने की अनुमति नहीं दी, जबकि 13 घरेलू और 4 अंतरराष्ट्रीय विमानों को जयपुर, अहमदाबाद, भोपाल और मुंबई के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इस कारण 400 से अधिक फ्लाइटें लेट चल रही हैं।

Dense Fog: 45 विमानों को रद्द किया गया

मौसम के खराब हालात के कारण 45 विमानों को रद्द कर दिया गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, कोहरे की वजह से लंबी दूरी की 200 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। रविवार सुबह दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी गई।

See also  घर में आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस  ने किया गिरफ्तार... 

Dense Fog: एयरपोर्ट पर दृश्यता के लिए विशेष उपाय

जीरो विजिबिलिटी के कारण एयरपोर्ट अधिकारियों ने सुरक्षित लैंडिंग के लिए कम दृश्यता प्रक्रियाएं (LVP) लागू कीं। इनमें CAT-I, CAT-II और CAT-III A और B शामिल हैं, जो दृश्यता की अलग-अलग स्थितियों के आधार पर विमान की लैंडिंग की अनुमति देते हैं।

Advertisment

मौसम विभाग के अनुसार, देश के 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोहरे का असर देखा गया है। दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो से 50 मीटर के बीच रही। घने कोहरे के कारण इंडिगो एयरलाइंस ने अस्थाई रूप से अपने विमानों के आगमन और प्रस्थान पर रोक लगा दी, जबकि एयर इंडिया ने यात्रियों से घर से निकलने से पहले स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है।

See also  पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना में 469 पुरूष, महिला एवं तृतीय लिंग नवआरक्षकों का दीक्षांत परेड कार्यक्रम संपन्न...

Dense Fog: कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित

उत्तर रेलवे की ट्रेनों पर कोहरे का सबसे बुरा असर पड़ा है। 59 से अधिक ट्रेनें छह घंटे से ज्यादा और 22 से अधिक ट्रेनें आठ घंटे से अधिक देरी से चल रही हैं। वंदे भारत, जम्मू राजधानी, आंध्र एक्सप्रेस, और जीटी एक्सप्रेस भी लेट हो रही हैं। दिल्ली, आनंद विहार, निजामुद्दीन, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी सहित तमाम स्टेशनों पर लोग घंटों तक ट्रेनों का इंतजार करते दिखाई दिए।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!