Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Weather Update:प्रदेश में धूप ने दिखाया तेवर, बढ़ने लगा तापमान…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धूप ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। आज रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही तेज धूप का असर देखने को मिलेगा। हालांकि इसके कुछ दिन बाद प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसमी तंत्र सक्रिय हैं। इसके वजह से प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। आगामी दिनों में फिर से बदल छाए रहने के साथ हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

See also  ‘‘कृषक सह श्रमिक सम्मेलन’’ में लाभान्वित हुए जांजगीर-चांपा जिले के 4615 हितग्राही...

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में आगामी दिनों की तुलना में तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब फिर मौसम बदलने की वजह से तापमान बढ़ने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहा। मध्य और उत्तरी हिस्सों अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई है। आज रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!