Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार…

मणिपुर। बिष्णुपुर और काकचिंग जिलों में सुरक्षा बलों ने दो प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े एक किशोर समेत चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। प्रतिबंधित कांगलीपक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के एक सदस्य को शनिवार को बिष्णुपुर के मोइरांग ओक्शोंगबंग से गिरफ्तार किया गया, जबकि केसीपी (एमसी प्रोग्रेसिव) के सक्रिय सदस्य एक किशोर को जिले के नाम्बोल बाजार से पकड़ा गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित केसीपी (पीडब्ल्यूजी) का एक सक्रिय कार्यकर्ता बिष्णुपुर के निंगथौखोंग से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि काकचिंग जिले के हियांगलाम में सुरक्षा बलों ने तलाश अभियान के दौरान यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपक (यूपीपीके) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। इस बीच, अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जिरीबाम जिले में एक अन्य तलाश अभियान के दौरान पुलिस ने कई आग्नेयास्त्र बरामद किए।

See also  अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 9 वाहन जप्त, अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!