Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

‘वोट ऑनलाइन डिलीट नहीं किए जा सकते’, राहुल गांधी के नए आरोपों पर EC का पलटवार

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से कथित वोट चोरी का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में आलंद एक निर्वाचन क्षेत्र है। किसी ने 6018 वोटों को हटाने की कोशिश की।

राहुल गांधी ने कहा, “हमें नहीं पता कि 2023 के चुनाव में आलंद में कुल कितने वोट हटाए गए। ये संख्या 6,018 से कहीं ज्यादा है,लेकिन कोई उन 6018 वोटों को हटाते हुए पकड़ा गया और यह संयोग से पकड़ा गया।”

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त उन लोगों को बचा रहे हैं जो वोट चोरी में शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस नेता ने कहा कि महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट में कई नाम जोड़े गए हैं। इन आरोपों के बाद अब चुनाव आयोग का भी जवाब आ गया है।

See also  CG NEWS: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासी घमासान: बिल पास न होने पर भाजपा का विपक्ष पर तीखा हमला

चुनाव आयोग ने जवाब में क्या कहा?

Advertisment

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। आयोग ने कहा है कि राहुल के आरोप आधारहीन और गलत है। चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, वोट कभी ऑनलाइन डिलीट नहीं हो सकता है। चुनाव आयोग ने आलंद में वोट काटने की कोशिश पर खुद एफआईआर दर्ज कराई थी।”

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!