Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

U19 World Cup Final : वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में ठोके 175 रन, 15 चौके और 15 छक्के के साथ तोड़े कई बड़े रिकार्ड्स

न्यूज डेस्क : हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने महज 55 गेंद में शतक जड़ा और अंत में 175 रन की तूफानी पारी खेली।

फाइनल में दूसरा सबसे तेज शतक
इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में वैभव ने 80 गेंदों में 175 रन बनाए। 55 गेंद में शतक पूरा कर उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा। उनके शॉट्स में 15 चौके और 15 गगनचुंबी छक्के शामिल थे, जिसने मैदान पर मौजूद दर्शकों और क्रिकेट फैन्स को रोमांचित कर दिया।

See also  मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा लीगल एड डिफेंस कौंसिलों हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ...

100 छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी इस मैच के दौरान अंडर-19 वनडे क्रिकेट में 100 छक्कों का कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इसके साथ ही उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

तूफानी पारी और टीम इंडिया का बढ़त
वैभव की इस धमाकेदार पारी ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में रखा। उनके आक्रामक और नियंत्रित शॉट्स ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की पूरी रणनीति को नाकाम कर दिया। शुरुआती झटके के बाद वैभव और टीम के बाकी बल्लेबाजों ने टीम को संभाला और फाइनल में विजयी पारी की नींव रखी।

See also  Harshita Wedding : बेटी की शादी में झूमे केजरीवाल, मीका सिंह के गाने पर किया जबरदस्त भांगड़ा...

क्रिकेट फैन्स का उत्साह
सोशल मीडिया पर फैन्स वैभव की इस पारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनके इस प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट के युवाओं में जोश और उम्मीदें नई ऊर्जा से भर गई हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!