Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

TV Actor Affair : यह मशहूर टीवी एक्टर वीकेंड में दूसरी लड़की संग बिताते थे रातें, फिर बीवी ने ऐसे पकड़ा था रंगे हाथ…

नई दिल्ली। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कई सितारों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स की खबरें अक्सर सुर्खियों में रही हैं। कुछ कलाकारों को तो उनकी बीवियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया, और उनका अफेयर सार्वजनिक हो गया। एक ऐसा ही मामला पॉपुलर टीवी एक्टर अनूप सोनी से जुड़ा हुआ है, जिनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर काफी चर्चित रहा है।

अनूप सोनी, जो कलर्स टीवी के हिट शो ‘बालिका वधु’ का हिस्सा रहे हैं, और ‘क्राइम पेट्रोल’ के होस्ट के रूप में भी काफी लोकप्रिय हुए हैं, उनकी निजी जिंदगी में एक बड़ा विवाद हुआ। पांच साल पहले उन्होंने ‘क्राइम पेट्रोल’ को छोड़ा था, लेकिन अब उन्होंने फिर से होस्ट के रूप में वापसी की है।

See also  RAIPUR:राज्यपाल को आम महोत्सव में आने का मिला न्यौता...

अनूप सोनी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज बब्बर के दामाद हैं, जिन्होंने राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर से दूसरी शादी की। इससे पहले, अनूप सोनी की शादी रितु से हुई थी, लेकिन कुछ सालों बाद उनकी शादी टूट गई। इसके पीछे वजह थी अनूप का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, जिसकी भनक रितु को लगी और अंत में दोनों का तलाक हो गया।

रितु ने खुद इस बारे में खुलासा किया था कि एक दिन अनूप उनके पास आए और कहा कि अब वह उनके बच्चों की जिम्मेदारी नहीं उठा सकते। रितु ने तब अनूप का मोबाइल बिल मंगवाया, और इसके बाद उनकी सारी पोल खुल गई।

See also  West Bengal Election Results 2026 : BJP की बढ़त से बदले समीकरण, मतगणना के बीच बांकुरा में झड़प

मोबाइल बिल में यह साफ तौर पर दिख रहा था कि अनूप ज्यादातर समय जूही के साथ फोन पर बात करते थे। बाद में अनूप ने रितु के सामने स्वीकार किया कि वह जूही के साथ रिलेशनशिप में हैं और उन्होंने कई वीकेंड्स भी साथ बिताए हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!