भीषण गर्मी और बिजली के आंख मिचौली से परेशान ग्रामीण…. दर्जन भर से अधिक गांव के लोग अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज से परेशान,जिम्मेदार विभाग को इससे कोई सरोकार नहीं….

भीषण गर्मी और बिजली के आंख मिचौली से परेशान ग्रामीण….
दर्जन भर से अधिक गांव के लोग अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज से परेशान,जिम्मेदार विभाग को इससे कोई सरोकार नहीं….
जांजगीर-बिर्रा। गांव में उमस वाली गर्मी के साथ विद्युत व्यवस्था को लेकर आम जनता परेशान है। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली की आंख मिचौली की समस्या से गांव के साथ-साथ ग्रामीण अंचल के लोग भी खासा परेशान व त्रस्त है।भीषण गर्मी व उमस भरे इस मौसम में गांव में प्रतिदिन कई बार लोगो को अघोषित कटौती का सामना करना पड़ता हैं। लोगों का कहना है कि तेज धूप व उमस ने सभी को परेशान करके रखा है, ऊपर से बिजली की आंख मिचौली व अघोषित कटौती इस समय आग में घी डालने का काम करती है।रात हो या दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है, एक दिन में आठ से दस बार बिजली गुल होना आम बात हो गई है और रात के वक्त लो वोल्टेज के कारण कूलर व पंखे काम करना बंद कर देते है। बिजली की इस आंख मिचौली के कारण छोटे-छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।क्षेत्र में कब बिजली आएगी और कब कटेगी, इसका कोई समय-सारणी ही नहीं है। बिजली कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। बावजूद इसके बिजली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह स्थिति क्षेत्र में लगातार बनी हुई है। गर्मी के मौसम में लोगों को नियमित रूप से बिजली नहीं मिलने से परेशानी और भी बढ़ गई है। बिर्रा और उसके आसपास के दर्जन भर से अधिक गांवों में अघोषित रूप से बिजली की कटौती की जा रही है। जिम्मेदार विभाग को इससे कोई सरोकार नहीं है। बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों के द्वारा कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है। इसके भी समस्या जस की तस बनी हुई है। दर्जन भर से अधिक गांवों में पिछले एक महीनो से अघोषित रूप से बिजली की कटौती की जा रही है, जिसके चलते भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सुबह 9 बजे से ही अलग-अलग हिस्सों में 24 घंटे के भीतर 10 से12 बार अनावश्यक बिजली कटौती की जा रही है। बिजली बंद करने के संबंध में किसी तरह की कोई सूचना नहीं दी जाती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिर्रा सब स्टेशन अंतर्गत आज पास के देवरहा, बसंतपुर, देवरानी,सिलादेही,मौहाडीह,गतवा, बोरसी, तालदेवरी, डभराखुर्द, सोनादह, बनडभरा सहित दर्जन भर से अधिक गांव में पिछले महीना भर से बिजली की आंख मिचौली जारी है। बिजली नहीं रहने या फिर कटौती होने से फोटो कापी, कम्प्यूटर, इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रीकल, आटा चक्की सहित कई तरह का करोबार प्रभावित हो रही है। ऐसा भी नहीं की बिजली कटौती के संबंध में ग्रामीणों ने इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को ना दी हो,बावजूद इसके समस्या जस की तस बनी हुई है। बिजली की कटौती के संबंध में बम्हनीडीह के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगातार बिजली कटौती की जा रही है, जिसके चलते भरी गर्मी में भारी परेशानी हो रही है। इस पर विभाग का कोई ध्यान तक नहीं है। मौसम पूरी तरह से साफ होने के बाद भी अनाश्वयक रूप से बिजली की कटौती गांवों में की जा रही है।
बिर्रा के वार्ड नंबर 10 ब्राह्मण पारा में के रहवासी तो आए दिन लो वोल्टेज की समस्या से त्रस्त है।



