Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

डाक मतपत्र की गणना के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण…

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में डाक मतपत्रों की गणना को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग आफिसर, गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक, माइक्रो आर्ब्जवर को प्रशिक्षकों ने डाक मतपत्रों की मतगणना के संबंध में तकनीकी जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि मतगणना के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्य करना है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन ड्यूटी में तैनात अधिकारी, कर्मचारी, 80 आयु वर्ग से अधिक और दिव्यांगजनों के घर-घर से प्राप्त डाकमत पत्र, अनिवार्य सेवा श्रेणी के अनुपस्थित मतदाताओं के मतपत्र की गणना की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, अपर कलेक्टर लवीना पांडेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी, डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी डाक मतपत्र वहीदुर्रहमान शाह सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

See also  योग की प्राचीन परंपरा हम सभी को स्वस्थ जीवन पद्धति से जोड़ती है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!