Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छोटी-छोटी बातों में होता था झगड़ा, एक दिन पत्नी का सिर काट लाया थाने…

गुवाहटी असम में एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। कटा हुआ सिर लेकर साइकिल से पुलिस स्टेशन पहुंचकर सरेंडर कर दिया। घटना 19 अप्रैल की रात को चिरांग जिले में हुई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी बितीश हाजोंग ने अपनी पत्नी बैजंती ने अपनी पत्नी का सिर धारदार हथियार से काटा और फिर साइकिल से पुलिस स्टेशन पहुंचा। उसने साइकिल की बास्केट में पत्नी का कटा हुआ सिर रखा था।

पुलिस ने कहा कि आरोपी बितीश दिहाड़ी मजदूर है। उसके और पत्नी के बीच झगड़े होते थे, जिसके चलते बितीश ने पत्नी की हत्या कर दी। एक पड़ोसी ने बताया कि शनिवार रात को बितीश के काम से घर लौटने के बाद दोनों में काफी झगड़ा हुआ था। दोनों छोटी-छोटी बातों पर हर दिन झगड़ते थे।

See also  पीएम मोदी ने किया चिनाब रेलवे ब्रिज का उद्घाटन, अब कश्मीर से कन्याकुमारी तक सीधे चलेगी ट्रेन

चिरांग की ASP रश्मि रेखा शर्मा ने कहा, ‘हमने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने नमूने एकत्र किए हैं। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है।’

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!