Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर में पेट्रोल के लिए मचा हड़कंप! पंपों पर लंबी कतारें, कारों को 1000 और बाइक को सिर्फ 400 रुपये का मिल रहा तेल

रायपुर : रायपुर में गुरुवार सुबह से पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली। राजधानी के शास्त्री चौक, संतोषी नगर, मेकाहारा समेत कई इलाकों के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल खत्म होने जैसी स्थिति बन गई, जबकि टिकरापारा, भाठागांव और रिंग रोड के पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग सुबह से ही तेल भरवाने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए।

पेट्रोल संगठन के अध्यक्ष अखिल धगत ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन लोगों द्वारा घबराहट में जरूरत से ज्यादा तेल भरवाने और स्टॉक करने की वजह से यह स्थिति बनी है। उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम कंपनियां तय मानकों के अनुसार ही सप्लाई दे रही हैं और पिछले साल मई महीने जितनी ही मात्रा इस बार भी उपलब्ध कराई जा रही है।

See also  अजीत डोवाल ने ब्राजील के राष्ट्रपति के विशेष सलाहकार से की मुलाकात

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई पेट्रोल पंपों ने वाहनों के लिए सीमा तय कर दी है। कारों में अधिकतम 1000 रुपये और बाइक में 400 रुपये तक का ही पेट्रोल दिया जा रहा है। पंप संचालकों का कहना है कि पैनिक बाइंग की वजह से यह फैसला लेना पड़ा।

ऑयल एसोसिएशन के मुताबिक कुछ जगहों पर डीजल की कमी इसलिए हुई क्योंकि इंडस्ट्री द्वारा बड़ी मात्रा में डीजल खरीदा जा रहा है। पहले इंडस्ट्री को सीधे कंपनियों से सप्लाई मिलती थी, लेकिन अब कई उद्योग पेट्रोल पंपों से ही डीजल खरीद रहे हैं।

वहीं भिलाई, दुर्ग और पाटन क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में वाहन रायपुर के पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं। इंडियन ऑयल डीलर्स एसोसिएशन ने भरोसा दिलाया है कि शाम तक तेल के टैंकर पहुंचने शुरू हो जाएंगे और स्थिति सामान्य हो जाएगी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!