Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जेएसडब्ल्यू प्लांट से 2 लाख रुपये के कॉपर प्लेट चोरी का खुलासा, इलेक्ट्रिशियन गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई, 38 कॉपर प्लेट के टुकड़े बरामद; तीन अन्य आरोपी फरार

जांजगीर-चांपा, 20 जुलाई। अकलतरा थाना पुलिस ने जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी के मामले का खुलासा करते हुए प्लांट में कार्यरत एक इलेक्ट्रिशियन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये मूल्य के 38 छोटे-बड़े कॉपर प्लेट के टुकड़े बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि उसके तीन अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, थाना अकलतरा क्षेत्र स्थित जेएसडब्ल्यू प्लांट, तरौद में कार्यरत सुरक्षा अधिकारी अखिलेश राय ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि प्लांट परिसर में नियमित पेट्रोलिंग के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने कुछ लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में सामान बाहर ले जाते देखा। सुरक्षा टीम को अपनी ओर आता देख तीन-चार व्यक्ति मौके से भागने लगे, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया।

See also  बारिश के बाद सड़कों की त्वरित गति से करें मरम्मतः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा...

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम जलेश्वर प्रसाद केवट (30 वर्ष) निवासी ग्राम बनाहिल, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा बताया। वह जेएसडब्ल्यू प्लांट में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत है।

सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी के पास मौजूद चार काले रंग के बैगों की तलाशी ली, जिसमें 38 नग छोटे-बड़े कॉपर प्लेट के टुकड़े बरामद हुए। बरामद कॉपर प्लेट की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है।

सूचना मिलने पर अकलतरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

Advertisment

पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने पूर्व में भी इस प्रकार की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं।

See also  छत्तीसगढ़ कुनबी समाज महासंगठन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य भेंट, फिल्म "छावा" को कर मुक्त करने पर किया आभार प्रकट...

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं प्रधान आरक्षक रेमन सिंह राजपूत की विशेष भूमिका रही, जिनके प्रयासों से चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा हो सका।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!