Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर युवक ने किया डंडे से हमला ! CCTV में कैद हुई घटना…

नवरात्र पर्व के दौरान डोंगरगढ़ के प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर क्षेत्र में भारी भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी बीच चंद्रगिरि चौक पर एक अप्रत्याशित घटना सामने आई, जब सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी पर एक युवक ने अचानक डंडे से हमला कर दिया।

पार्किंग विवाद से शुरू हुआ बवाल
हमले के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हमलावर को काबू में कर लिया। घायल जवान को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी स्थिति स्थिर बताई गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक पहले गुरुद्वारा पार्किंग क्षेत्र में पार्किंग स्टाफ से उलझ गया था। विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को पेट्रोलिंग वाहन से थाने भेज दिया।

See also  Raigarh News: ढ़ाई करोड़ रूपए के धान की हेराफेरी; टेंडानवापारा सोसाइटी का मामला, एफआईआर करने के आदेश, एफआईआर कराने के लिए अपेक्स बैंक के अफसरों को कहा गया, अफसर ही दिलाई बरत रहे...

लेकिन कुछ समय बाद युवक फिर चंद्रगिरि चौक पहुंचा और ड्यूटी में तैनात पुलिस जवान पर पीछे से हमला कर दिया। यह पूरी घटना CCTV में केद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मानसिक रूप से अस्थिर है युवक
थाना प्रभारी उपेंद्र शाह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है। उसकी पहचान कर ली गई है और उसे परिजनों को सौंप दिया गया है ताकि उचित देखभाल की जा सके।

Advertisment

घटना के बाद पुलिस ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। सभी प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त पेट्रोलिंग, CCTV निगरानी और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष टीमों को तैनात किया गया है।

See also  छत्तीसगढ़: प्री B.Ed और D.El.Ed की एंट्रेंस एग्जाम का शेड्यूल जारी, 22 मई को होगी परीक्षा...

स्थानीय दुकानदारों और श्रद्धालुओं ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि यदि पुलिस समय पर कार्रवाई नहीं करती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

स्थानीय लोगों की अपील
इस घटना को मेले में सुरक्षा ड्यूटी निभा रहे जवानों के लिए एक चेतावनी मानते हुए, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि धार्मिक आयोजनों में तैनात पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ज्यादा फोर्स की तैनाती की जाए और संभावित खतरे से निपटने के लिए मानसिक रूप से अस्थिर व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

डोंगरगढ़ जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भारी भीड़ के बीच पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी घटना को टाल दिया है।

See also  चोरभट्ठी गांव में मशरूम उत्पादन कर समूह की महिलाओं ने जमाई धाक, सुराजी गांव गौठान में बनाए गए शेड में कर रहीं मशरूम का उत्पादन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!