Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Korba news : पिछली रात अज्ञात उपद्रवियों के तांडव ने पूरे गांव में दहशत फैला दी…

आधी रात को जला दिए 3 वाहन, जलन या साजिश…

तिलकेजा गांव में हडक़ंप, डर के साथ आक्रोश भी

कोरबा,26 सितम्बर। जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिलकेजा में पिछली रात अज्ञात उपद्रवियों के तांडव ने पूरे गांव में दहशत फैला दी। आधी रात लगभग 2 बजे अराजक तत्वों ने एक इको वाहन और दो मोटरसाइकिलों पर पेट्रोल डालकर स्वाहा कर दिया। कुछ ही देर में तीनों वाहन लपटों में घिर गए और जलकर राख हो गए। वाहन मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है पुलिस इस मामले में संभावित कारणों की जांच कर रही है।

आधी रात को जब यह घटना हुई , ग्रामीण गहरी नींद में थे। अचानक उठी लपटों की तपिश और धुएं ने सभी को जगा दिया। आनन-फानन में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, मगर तब तक वाहन पूरी तरह खाक हो चुके थे। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पीडि़त वाहन स्वामी नरेंद्र उरांव (हरवंश) ने बताया कि इस आगजनी से उनका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने संदेह जताया कि यह वारदात किसी साजिश के तहत गांव में दहशत फैलाने के लिए की गई है।

See also  कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होगा सेवा संकल्प अभियान का आयोजन, अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश

पीडि़त परिवार सदमे में है और अब गांववासी भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। उरगा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, लेकिन इस तरह की घटना से गांव में आक्रोश और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!