Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

Instagram पर मिली थी ऑनलाइन शॉपिंग की लिंक, महिला ने QR Code स्कैन कर पेमेंट किया, फिर जो हुआ, वो सभी के लिए सबक…

मामला छत्तीसगढ़ का है। यहां सरकंडा के वसंत विहार कॉलोनी में रहने वाली शिवानी सिंह ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। महिला ने बताया, मैंने इंस्टाग्राम लिंक के माध्यम से कुछ कपड़े खरीदे थे। भुगतान बार कोड के माध्यम से किया था।

शॉपिंग के तीन दिन बाद हुई महिला के साथ धोखाधड़ी

महिला के खाते से दो बार में ट्रांसफर हो गए 1 लाख रुपए

शॉपिंग के बाद इंस्टाग्राम ID हैंडलर ने कर दिया ब्लॉक

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म पर कपड़ों की खरीदी कर स्कैनर के माध्यम से पेमेंट किया था। इसके बाद महिला के खाते से दो बार में एक लाख रुपये पार हो गए। महिला ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

सरकंडा के वसंत विहार कॉलोनी में रहने वाली शिवानी सिंह ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। महिला ने बताया, ‘आठ जुलाई को मेरे मोबाइल पर दो बाद में बैंक खाते से एक लाख रुपए ट्रांसफर होने का मैसेज आया। जानकारी होते ही बैंक जाकर अपना खाता ब्लॉक कराया।’

Advertisment

जांच में पता चला कि महिला के बैंक खाते से झारखंड के धनबाद स्थित एक बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि पांच जुलाई को उसने इंस्टाग्राम लिंक के माध्यम से कुछ कपड़े पसंद कर खरीदी की थी। इसका पेमेंट उन्होंने बार कोड के माध्यम से किया था।

See also  ग्राम पंचायत नरियरा को नगर पंचायत गठित किये जाने की अधिसूचना जारी...

यह शॉपिंग होने के बाद इंस्टाग्राम आईडी के हैंडलर ने उन्हें ब्लॉक कर दिया। साथ ही उनके खरीदी के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। इसके तीसरे दिन ही उनके खाते से एक लाख रुपये गायब हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!