Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

इंतजार खत्म, ‘पंचायत सीजन 5’ का ऐलान हो गया, कब लौटेंगे फुलेरा वाले

मुंबई : ‘पंचायत 4’ की रिलीज के बाद तमाम फैंस के मन में बस एक ही सवाल है कि इस सीरीज के पांचवें सीजन के लिए कितना इंतजार करना होगा? TVF और प्राइम वीडियो वालों ने ज्यादा इंतजार न करवाते हुए ‘पंचायत सीजन 5’ की घोषणा कर दी है. ‘पंचायत 5’ के लिए हमें लगभग एक साल का इंतजार करना होगा. मेकर्स ने बताया है कि फुलेरा वाले साल 2026 में लौटने वाले हैं.

प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “फुलेरा वापस आने की तैयारी शुरू कर लीजिए. नया सीजन जल्द आने वाला है.” इसके अलावा प्राइम वीडियो ने एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिसपर लिखा है, “नया सीजन साल 2026 में आने वाला है.” अब 2026 में ‘पंचायत’ का पांचवां सीजन किस महीने आएगा, अभी मेकर्स ने इस बारे में नहीं बताया है.

See also  ACB arrested sarpanch– sachiv:– एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया सरपंच– सचिव को किया गिरफ्तार,

‘पंचायत 5’ होगा आखिरी सीजन
सोशल मीडिया पर प्राइम वीडियो का ये पोस्ट सामने आने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. ‘पंचायत 5’ आखिरी सीजन होगा, इसलिए फैंस और भी ज्यादा उत्साहित हैं कि पांचवें सीजन में क्या-क्या होगा? किस तरह मेकर्स इस सीरीज का दी एंड करेंगे.

इन सवालों के मिलेंगे जवाब
अब तक आए चार सीजन में कई ऐसे सवाल रहे, अब तक जिनके जवाब नहीं मिले हैं. हालांकि, पांचवें सीजन में मेकर्स तमाम राज से पर्दा उठाएंगे. सबसे बड़ा सवाल ये है कि प्रधान जी पर गोली किसने चलाई थी? इसके अलावा ये भी देखना होगा कि प्रधान जी की प्रधानी वापसी आती है या नहीं, क्योंकि चौथे सीजन में दिखाया गया कि बनराकस की पत्नी चुनाव जीत गई.

See also  IG संजीव शुक्ला का वार्षिक निरीक्षण दौरा: पुलिस दरबार से लेकर सड़क सुरक्षा तक दिए कई अहम निर्देश

एक सवाल ये भी है कि क्या सचिव जी का एमबीए में एडमिशन हो पाएगा? साथ ही रिंकी के साथ सचिव जी की प्रेम कहानी मंजिल तक पहुंच पाएगी, दोनों की शादी होगी या नहीं? अगले साल इन तमाम सवालों के जवाब मिल जाएंगे. बहरहाल, ‘पंचायत सीजन 4’ मेकर्स 24 जून को ही लेकर आए हैं. वहीं 14 दिनों के अंदर ही मेकर्स ने पांचवें सीजन की घोषणा करके बज बना दिया है.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!