Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अवैध शराब बिक्री करने वालों पर जांजगीर पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही…

 रेड कार्यवाही के दौरान जिले के अलग-अलग जगहों से 955 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद करने में जांजगीर पुलिस एवं आबकारी टीम को मिली बड़ी सफलता।

जांजगीर-चांपा। आगामी नगरीय निकाय चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जांजगीर पुलिस एवं आबकारी विभाग टीम द्वारा संयुक्त रूप से रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कोटमीसोनार सबरिया डेरा निवासी आरोपी समारू सिंग उम्र 40 वर्ष के कब्जे से 210 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, थाना सारागांव क्षेत्र के ग्राम रोहदा निवासी उपसरपंच आरोपी संपत लाल दिवाकर उम्र 37 साल के कब्जे से 31 लीटर अवैध कच्ची महुआ, थाना पामगढ़ क्षेत्र के ब्लॉक कालोनी पामगढ़ निवासी राजकुमारी ओग्रे उम्र 43 साल के कब्जे से 08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं  लावारिश हालत में 50 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के देवरी डेरा में लावारिश हालत में 630 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया है। थाना बम्हनीडीह क्षेत्र के ग्राम कपिसदा निवासी आरोपी गायत्री बाई चंद्रा के कब्जे से 06 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, थाना नवागढ़ क्षेत्र में आरोपी रोमीत कर्स एवं रमेश साहू निवासी नवागढ़ के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त कार को बरामद किया गया है। जुमला शराब कीमती 1,91,00 रुपए एवं 1700 kg लावारिश हालत में महुआ लहान मिलने से मौके पर ही नष्ट किया गया है।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पांडेय थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी सारागाव, निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, निरीक्षक राजीव श्रीवास्त थाना प्रभारी बम्हनीडीह, निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, उपनिरी कृष्ण पाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा, उपनिरी मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, ASI प्रमोद महार, नीलमणि कुसुम, आर. विकाश शर्मा, प्रवीण साहू, महिला आरक्षक मोनिका जोगी एवं आबकरी टिम से आबकारी वृत विकास पाल सान्डे, सुरेश कुमार, रमेश सिदार तथा अबकारी आरक्षक रमेश पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा।

See also  मुख्यमंत्री ने किया तातापानी को पर्यटन स्थल घोषित, बनेगा मास्टर प्लान, खुलेगा पर्यटन विभाग का मोटल, तातापानी महोत्सव में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की घोषणा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!