पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी सारागांव निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाराद्वार की ओर से सफेद रंग की पिकअप क्रमांक CG12 E-0907 में मवेशियों की तस्करी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल राइस मिल के पास सड़क पर नाकेबंदी की।
कुछ ही देर में संदिग्ध पिकअप वहां पहुंची, जिसे रोककर तलाशी ली गई। वाहन के भीतर चार बैलों को बेहद अमानवीय तरीके से ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने मौके पर ही वाहन को जब्त करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपी
1. नर्मदा पटेल (65 वर्ष), निवासी सुलौनी, जिला सक्ती।
3. गंगाराम पटेल (42 वर्ष), निवासी सुलौनी, जिला सक्ती।
2. अभिषेक अग्रवाल (24 वर्ष), निवासी बाराद्वार, जिला सक्ती।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, पीएसआई व्योमेश, एएसआई राजेश सिंह तथा आरक्षक अविलाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में पशु तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।