छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
बीईओ ने स्वयं मधुर स्वर में सरस्वती वंदना गाकर प्रार्थना कराई

जांजगीर-चांपा। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा द्वारा बैठक में दिये गये निर्देश के तहत विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह, बसंत चतुर्वेदी ने शासकीय प्राथमिक शाला भागोडीह का दौरा किया और सुबह की प्रार्थना सभा में शामिल हुए।
जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा का निर्देश है कि अधिकारियों एवं शिक्षकों को भी प्रार्थना याद होना चाहिए
विशेष पहल: बीईओ ने स्वयं मधुर स्वर में सरस्वती वंदना गाकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ प्रार्थना कराई।
”जब विद्यार्थी और शिक्षक पूरे स्वर और लय के साथ प्रार्थना करते हैं, तो विद्यालय का वातावरण असीम ऊर्जा और सकारात्मकता से भर जाता है।”
— बसंत चतुर्वेदी, BEO बम्हनीडीह
Advertisment



