Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

पीएम मोदी पहुंचे फ़्रांस, पीएम मैक्रों ने गले लगाकर किया स्वागत…

पेरिस-नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को फ्रांस पहुंचे। यहां वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान वे उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस में जबरदस्त स्वागत किया गया। पेरिस में एआई शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता किए जाने से पहले आयोजित स्वागत रात्रिभोज में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गले लगाकर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने सोमवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘पेरिस में अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर खुशी हुई।’ रात्रिभोज में प्रधानमंत्री ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस से भी मुलाकात की। वेंस भी एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस में हैं।

See also  एक दिन में 3-4 से ज्यादा काजू ना खाएं...

उप राष्ट्रपति जेडी वेंस से भी बातचीत की
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस से बातचीत की।’

‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को फ्रांस पहुंचे जहां वह फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ ‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता करेंगे और उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री के होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक पोस्ट में कहा, ‘पेरिस में एक यादगार स्वागत! ठंड के मौसम के बावजूद भारतीय समुदाय ने आज शाम अपना स्नेह दिखाया। हम अपने प्रवासी समुदाय के प्रति आभारी हैं और उनकी उपलब्धियों पर गर्व करते हैं!’

Advertisment

फ्रांस के लिए रवाना होने से पहले कही यह बात
मोदी ने फ्रांस के लिए रवाना होने से पहले अपने वक्तव्य में कहा, ‘मैं एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करने के लिए उत्सुक हूं, जो विश्व के नेताओं और वैश्विक प्रौद्योगिकी सीईओ का सम्मेलन है, जहां हम समावेशी, सुरक्षित और भरोसेमंद तरीके से नवाचार एवं व्यापक सार्वजनिक कल्याण के लिए एआई प्रौद्योगिकी के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण पर विचार साझा करेंगे।’

See also  हिंसक वन्यप्राणियों द्वारा जनहानि, फसल हानि के प्रकरणों का संवेदनशीलता से करें निराकरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ऐसा है पीएम मोदी कार्यक्रम
मोदी और मैक्रों प्रतिनिधिमंडल स्तर पर भी बातचीत करेंगे। इसके बाद दोनों भारत-फ्रांस सीईओ मंच को संबोधित करेंगे। बुधवार को दोनों नेता प्रथम विश्व युद्ध में बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मजारगुएज युद्ध स्मारक जाएंगे। वह मार्सिले में भारत के नये महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों के अनुसार, यह मोदी की फ्रांस की छठी यात्रा है। पीएम मोदी दो देशों के अपने दौरे के दूसरे चरण में फ्रांस से अमेरिका जाएंगे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!