Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सुनीता विलियम्स का स्पेस में महारिकॉर्ड, मुश्किलों के बावजूद 62 घंटे 6 मिनट वॉक कर रचा इतिहास…

नईदिल्ली ,01 फरवरी 2025: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. उन्होंने अंतरिक्ष में अब तक की सबसे लंबी स्पेसवॉक करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. नासा के अनुसार, विलियम्स ने 62 घंटे और 6 मिनट तक अंतरिक्ष में स्पेसवॉक की. इससे वह किसी भी महिला अंतरिक्ष यात्री द्वारा किए गए कुल स्पेसवॉक समय के मामले में शीर्ष पर पहुंच गई हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन के नाम था, जिन्होंने 60 घंटे और 21 मिनट तक स्पेसवॉक किया था. विलियम्स का नाम अब नासा की ऑल टाइम लिस्ट में चौथे नंबर पर दर्ज हो चुका है.

See also  Raipur Crime : पुलिस ने पिस्टल के साथ हिस्ट्रीशीटर नंदू शर्मा को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

यह स्पेसवॉक पूर्वी तट समय (ईएसटी) के अनुसार सुबह 7:43 बजे शुरू हुआ और दोपहर 1:09 बजे समाप्त हुआ. यह अभियान कुल 5 घंटे 26 मिनट तक चला, जिससे इस रिकॉर्ड को और मजबूत कर दिया गया. सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के बाहर जाकर कई अहम काम पूरे किए थे.

8 दिनों का मिशन कैसे इतना बढ़ गया?

दोनों ने खराब हो चुके रेडियो संचार हार्डवेयर को हटाने के साथ-साथ वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए जरूरी नमूने भी एकत्र किए. इन नमूनों की स्टडी की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि आईएसएस के बाहरी हिस्से में सूक्ष्मजीवों की मौजूदगी कितनी है.

See also  भक्तों की करती हैं मन की मुराद पूरी, खोखरा गांव में विराजी मां मनकादाई की महिमा अपरंपार, मन की बात सुनने वाली मां मनकादाई...

विलियम्स और विल्मोर जून 2024 में बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से आईएसएस पहुंचे थे. उनका यह मिशन केवल आठ दिनों के लिए निर्धारित था, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण उन्हें अंतरिक्ष में लंबा समय बिताना पड़ा. स्टारलाइनर में हीलियम रिसाव और थ्रस्टर की खराबी जैसी समस्याएं सामने आईं, जिससे यह यान वापसी के लिए असुरक्षित हो गया. अब नासा की योजना है कि मार्च के अंत तक स्पेसएक्स के यान के जरिए इन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाया जाए.

Advertisment

आपदा को बनाया अवसर

हालांकि, तकनीकी चुनौतियों के बावजूद, विलियम्स और विल्मोर ने अपने वैज्ञानिक काम जारी रखे हैं. नासा और अंतरिक्ष विज्ञान जगत के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि लंबे समय तक स्पेसवॉक करने से न केवल तकनीकी समस्याओं को हल करने में मदद मिलती है, बल्कि यह भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों, खासकर चंद्रमा और मंगल पर जाने वाले मिशनों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है.

See also  "एक पौधा माँ के नाम" अभियान में शिवांगी राठौर का सराहनीय योगदान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!