Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Stock Market Crash : निफ्टी और सेंसेक्स में भारी गिरावट, अमेरिकी जॉब डेटा ने तोड़ा बाजार का दम

मुंबई : वैश्विक और एशियाई शेयर बाजारों में आज भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे भारतीय शेयर बाजार भी इससे अछूता नहीं रहा। निफ्टी 120 अंक टूटकर 26,072 पर और सेंसेक्स 380 अंक टूटकर 85,250 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी बैंक में भी 430 अंकों की गिरावट आई।

निवेशकों की संपत्ति में बड़ा नुकसान
शेयर बाजार में इस भारी गिरावट के कारण निवेशकों की वेल्थ करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये घट गई। बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन 476.41 लाख करोड़ रुपये से गिरकर आज 473 लाख करोड़ रुपये रह गई।

Stock Market वहीं बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 22 शेयर गिरावट पर और 8 शेयर मामूली तेजी पर कारोबार कर रहे हैं। टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स, जोमैटो और ICICI बैंक के शेयरों में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट आई, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 1.34% और मारुति के शेयर 0.30% बढ़े।

See also  जैजैपुर विधायक पर कार्यवाही राजनीतिक दुर्भावना - डॉ. महंत, विधायक बालेश्वर साहू से मिलने जिला जेल पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

जानें आज के बाजार के आंकड़े

  • 3,882 शेयरों में से 1,160 शेयर तेजी पर और 2,531 शेयर गिरावट पर
  • 133 शेयरों में लोअर सर्किट, 132 में अपर सर्किट
  • 67 शेयर 52 सप्‍ताह के हाई पर और 158 शेयर 52 सप्‍ताह के लो पर
    क्या रहा गिरावट का कारण
    आज शेयर बाजार गिरने का सबसे बड़ा कारण अमेरिका के जॉब डाटा में बढ़ोतरी है। इससे दिसंबर में फेड रेट कटौती की उम्मीदें कम हो गईं। इसी कारण वैश्विक बाजार में भी गिरावट आई।
  • दक्षिण कोरिया का कोस्पी: 3% से अधिक गिरा
  • जापान का निक्केई 225: 2% से अधिक गिरा
  • अमेरिका के बाजार: नैस्डैक कंपोजिट 2.15%,
  • एसएंडपी 500 1.56%, डॉव जोन्स 0.84% टूटे
    कौनसे शेयर सबसे ज्यादा प्रभावित
    सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में Banko Products, JP Power (5% से अधिक) शामिल हैं। इसके अलावा जेनटेक, गार्डेन रीच शिपबिल्डर्स, हिटाची, विशाल मेगा मार्ट, बीडीएल और जेएसडब्ल्यू एनर्जी के शेयरों में 2% से अधिक गिरावट आई।
See also  FASTag : कैबिनेट में बड़ा फैसला! 1 अप्रैल से सभी वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य, नहीं तो देना होगा दोगुना टोल...

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!