Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

कोरबा में SIA की कार्रवाई : नक्सली रामा इच्छा गिरफ्तार, शहरी नेटवर्क का खुलासा

कोरबा,28 सितम्बर। स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने कोरबा में छापेमारी कर नक्सली रामा इच्छा को गिरफ्तार किया है। रामा कोयला खदान में मजदूर के रूप में कार्यरत था और मजदूर संगठनों के माध्यम से नक्सलियों को फंडिंग उपलब्ध कराता था।

सूत्रों के अनुसार, रामा का संपर्क हाल ही में रायपुर से पकड़े गए नक्सली दंपति जग्गू कुरसम और कमला कुरसम से था। दोनों को 23 सितंबर को चंगोराभाठा, रायपुर से गिरफ्तार किया गया था। जग्गू और कमला भैरमगढ़ डिवीजनल कमेटी व एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्य बताए गए हैं, जो फर्जी दस्तावेजों के सहारे रायपुर में छिपकर रह रहे थे।

See also  BSNL ने Jio और Airtel की बढ़ाई टेंशन, लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान, 160 दिनों की मिलेगी वैलिडिटी

गिरफ्तार रामा को 27 सितंबर को बिलासपुर स्थित NIA कोर्ट में पेश किया गया। SIA की जांच में शहरी नक्सली नेटवर्क के कई अहम खुलासे हुए हैं। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि रामा किन अन्य लोगों के संपर्क में था। कोरबा में संदिग्धों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!