Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शैलाभ साहू बने मंत्री केदार कश्यप के विशेष सहायक, GAD में पुलक संभालेंगे ई-ऑफिस का जिम्मा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शैलाभ साहू को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें वन, परिवहन और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप का विशेष सहायक नियुक्त किया गया है। वे अब तक सामान्य प्रशासन विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे।

करीब ढाई साल के कार्यकाल में शैलाभ साहू ने जीएडी में कई अहम पहलें लागू कीं। बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम और ई-ऑफिस जैसे डिजिटल सुधारों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। आईटी क्षेत्र में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है और उन्हें परिणाम देने वाले अफसर के रूप में जाना जाता है।

इससे पहले मंत्री केदार कश्यप ने तीर्थराज अग्रवाल को विशेष सहायक बनाया था, लेकिन उनके आईएएस पदोन्नत होने के बाद यह पद खाली हो गया था। वहीं, जीएडी में डिप्टी सेक्रेटरी पुलक भट्टाचार्य अब शैलाभ साहू के स्थान पर ई-ऑफिस का कार्यभार संभालेंगे।

See also  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बबल आईलैंड बिलासपुर में पिकनिक का उठाया आनन्द...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!