Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Sarangarh News: आंगनबाड़ी सुपरवाईजर पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 3.40 लाख रूपये की ठगी…

सारंगढ़। सारंगढ़-विलाईगढ़ जिले के भटगांव नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक की रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वर्षा बंजारे को सुपरवाईजर की नौकरी लगाने का झांसा देकर कथित अज्ञात व्यक्ति प्रतीक साहू ने वर्षा बंजारे से 3.40 लाख रूपये की ठगी किया है। मामले की शिकायत पर भटगांव पुलिस ने मोबाईल नंबर के धारक अज्ञात व्यक्ति प्रतीक साहू के खिलाफ भादवि 419, 420 के तहत अपराध पंजीवद्ध कर लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वर्षा बंजारे पिता स्व. प्रमोद कुमार उप 34 वर्ष नगर पंचायत भटगांव वार्ड क्रमांक 09 जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छ.ग. को रहने बाली है तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद पर कार्यरत है उन्होंने बताया कि ग्राम कोदोपाली की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हेमलता सिदार पिता लक्ष्मण सिदर से उसकी जान पहचान धोखा है. जो माह जून 2024 में मुलाकात होने पर हेमलता सिदार बताई कि उरस्के मामा जितेन्द्र कुमार सिंह निवासी गोविंदवन के जान पहचान का प्रतीक साहू है जो नौकरी लगाने का काम करता हूं बोलकर बताया है कि उसका इस्टल अधीक्षक में नौकरी लगाने के लिए 260000 रूपये दिया हूं। बताई और प्रतीक साहू के मोबाईल नम्वरमें फोन लगाकर बात कराई तब वह प्रतीक साहू से
फोन पर बात की तो प्रतीक साहू ने नौकरी लगाने का काम करता हूं बताया और मेरा आंगनबाड़ी सुपर वाईजर के पद पर नौकरी लगा ढुंगा बोला उस समय आंगनबाड़ी सुपर बाईजर का भर्ती चल रहा था वर्षा ने भी फार्म भी भरा था, तो प्रतीक साहू अपने मोबाईल नम्बर में वर्षा बंजारे का प्रवेश पत्र एवं दसवी बारहवी की अंकसूची व अन्य दस्तावेज मंगाया और आंगनबाड़ी सुपर बाईतर के लिए 340000 रूपये लगेगा बोला इस बात को गायों ने उसके साथ काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशिला सहाय को बताई वह भी प्रतीक स्वहू से मोबाईल पर बात की फिर प्रतीक साहू हम दोनों का नौकरी लगा दूंगा बोला और प्रतीक साहू ने एक बार हेमलता सिदार के माध्यम से स्कैनर भेजा तो वर्षा ने उसमें 80000 रूपये डाली तथा तीन स्कैनर स्वयं के मोबाईल से वर्षा को भेजा जिसमें कुल 145000 रूपये डाली हूं तथा प्रतीक साहू एक अकाउंट नम्बर नेमदास बंजारे खाता

See also  अवैध रेत उत्खनन एवं मंण्डारण करने वाले रेत माफियो के विरुद्ध कार्यवाही करने सक्ती कलेक्टर से हुई शिकायत, ग्राम रनपोटा सोन नदी की सीने को छलनी कर भारी मात्रा में रेत निकाल रहे रेत माफिया...

अज्ञात मोबाईलधारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज भटगांव थाना क्षेत्र का मामला

क्रमांक भेजा जिसमें 115000 रूपये डाली हूं। किन्तु वर्षा का नौकरी नहीं लगा। तब प्रतीक साहू के बारे में हेमलता से पूछने पर हेमलता सिदार ने प्रतीक साहू से एक बार मिलना बताई तथा प्रतीक साहू का आधार कार्ड भेजी जिसमें प्रतीक साहू पिता राधेश्याम साहू वार्ड क्रमांक 03 डीपापारा पिथौरा लिखा था जिसको चेक करने पर आधार कार्ड फर्जी होना पता चला तब वर्षा को एहसास हुआ कि कोई व्यक्ति प्रतीक साहू बन कर वर्षा बंजारे से नौकरी लगाने के नाम पर कुल 340000 रूपये ठगी कर लिया है तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुशिला सहाय से 350000 रूपये, हेमलता से 260000 रुपये एवं लक्ष्मण साहू से 275000 रूपये नौकरी लगाने के नाम पर ठगी कर लिया है।

See also  समस्त ग्राम वासियों द्वारा एवं यज्ञचार्य आचार्य अमित मिश्रा के सानिध्य में पंच कुंडी रुद्र महायज्ञ एवं संगीत में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य रूप से निकला शोभा यात्रा...

भटगांव पुलिस ने मोबाईल नंबर के धारक अज्ञात व्यक्ति प्रतीक साहू के खिलाफ भादवि 419, 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!