Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

महाकुंभ में साधु-संतों ने तलवारें लहराईं:जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने संगम में डुबकी लगाई, इसरो ने सैटेलाइट तस्वीरें शेयर कीं…

महाकुंभ का आज गुरुवार को 11वां दिन है। सुबह 9 बजे तक 16.98 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अब तक 9.73 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। सुबह दिगंबर अनी अखाड़े में साधु-संतों ने करतब दिखाए। ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस किया। तलवारें लहराईं।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा परिवार के साथ संगम पहुंचे। यहां उन्होंने स्नान किया। वहीं, इसरो ने महाकुंभ की सैटेलाइट से ली गई तस्वीरें शेयर की हैं। ये फोटोज महाकुंभ शुरू होने से पहले की हैं। इसमें परेड ग्राउंड को दिखाया है। शिवालय पार्क की तस्वीरें तीन तारीखों पर ली गई हैं।

इसके साथ ही त्रिवेणी संगम की टाइम सीरीज तस्वीरें भी शेयर की गई हैं, जिसमें सितंबर 2023 से दिसंबर 2024 तक के अंतर को दिखाया गया है। संगम की भी तस्वीरें ली गई हैं, जिनमें गंगा पर बने पीपा पुल भी नजर आ रहे हैं।

See also  भव्य तरीके से होगा राजिम कुंभ मेला का आयोजन, अब छत्तीसगढ़ में बनेगा शिमला मनाली के तर्ज पर मॉल रोड, पर्यटन के विकास और प्रचार-प्रसार के निर्देश, भर्ती एवं नियुक्ति प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, दोषी पाए जाने पर होगी कठोर कार्यवाही: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!