Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर में पुलिसकर्मी ने की युवती की पिटाई, सरेआम लात घूंसे बरसाया…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर 15 जनवरी से 14 फरवरी सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है।

इस दौरान ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभाल रहे पुलिसकर्मियों ने नियमों को तोड़ने वालों को समझाइश भी दी है। लेकिन सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी एक युवती के साथ गुंडागर्दी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल हम बात कर रहे हैं राजधानी रायपुर की है जहां रोड क्रॉस कर रहे पुलिसक​र्मी की गाड़ी को तेज रफ्तार से आ रही युवती ने टक्कर मार दी।

गाड़ी को टक्कर लगते ही पुलिसकर्मी ने अपना आपा खो दिया और बीच सड़क पर ही मारपीट करने लगे। पुलिस जवान का युवती से मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

See also  शिक्षक सुनील कुमार पाल के निधन पर संगठन ने घर पहुंचकर पत्नी को दी संवेदना राशि

वायरल वीडियो में पुलिस जवान को युवती पर लात घूंसे बरसाते हुए साफ देखा जा सकता है।

Advertisment

वहीं, जब युवती मामले की शिकायत करने खम्हाडीह थाने पहुंची तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने शिकायत तो दर्ज नहीं कि बल्कि उसे बिना सुनवाई के ही वापस भेज दिया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!