Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बिर्रा में चल रहे सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का बीईओ एम डी दीवान ने किया निरीक्षण… आधारभूत प्रविष्टि का लिया जायजा, अपेक्षित कम सर्वे पर जताई नाराजगी…

बिर्रा में चल रहे सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का बीईओ श्री एम डी दीवान जी ने किया निरीक्षण

आधारभूत प्रविष्टि का लिया जायजा,
अपेक्षित कम सर्वे पर जताई नाराजगी

जांजगीर-चांपा। विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह एम डी दीवान ने बिर्रा में 18 अप्रैल 2023 को छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का निरीक्षण करते हुए अपेक्षित कम सर्वे पर नाराजगी जताई।
सुपरवाइजर व्याख्याता राजेश पटेल,प्रगणक रामकिशोर देवांगन ने बताया कि बीईओ एम डी दीवान जी के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान घर-घर जाकर मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सर्वे कर रहे, सुपरवाइजर राजेश पटेल, प्रगणक रामकिशोर देवांगन रामकिशोर देवांगन,मुकुंद कश्यप,नोहर राम साहू , प्रकाश कश्यप,सहायक सरिता नेताम,फूलबाई खूंटे , शांति कश्यप, पुत्री पांडेय से चर्चा करते हुए कहा कि सर्वे करते समय प्रगणक किसी भी मकान का फोटो खींचे तो उसमें मुखिया व मकान का नंबर स्पष्ट दिखना चाहिए। सर्वे दौरान मुखिया का फोटो आवास,शौचालय एवं आधार कार्ड एप में अपलोड किया जाना है।एक परिवार को एक प्रपत्र भरना होगा। प्रपत्र में आधारभूत जानकारी प्रविष्टि करनी है।
सर्वे के दौरान अवध बिहारी कश्यप के मकान नम्बर में जाकर सर्वे के प्रक्रियाओं का अवलोकन करते हुए बीईओ एम डी दीवान ने निर्धारित समय सीमा में सर्वे कार्य पूर्ण करने आवश्यक निर्देश दिए।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव ने राजधानी रायपुर स्थित सिविल लाइन निवास में शिफ्ट होने के पूर्व की पूजा अर्चना...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!