Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

राजस्व मंत्री ने किसानों, शिक्षकों और प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित, सारंगढ़ में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम सम्पन्न…

रायपुर। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में किसानों, गरीबों, मजदूरों सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का हर वायदा सरकार पूरा कर रही है। वे आज खेलभांठा मैदान में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर राज्यगीत ‘‘अरपा पैरी के धार’’ से कार्यक्रम की शुरूआत की।

राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि समर्थन मूल्य पर किसानों से 3100 रूपए में धान खरीदी कर अपना वायदा पूरा किया है। इससे गांवों में खेती-किसानी मजबूत हुई है। किसानों की आय बढ़ी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण से समाज के सभी वर्गों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। राज्योत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉल का उन्होंने अवलोकन किया। कार्यक्रम में वर्मा ने राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार प्राप्त जिले के किसानों और शिक्षकों सहित बोर्ड परीक्षाओं के प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

See also  Chhattisgarh Online Challan 2026 : छत्तीसगढ़: 1 अप्रैल से खत्म होगा मैनुअल चालान सिस्टम; अब केवल ‘ऑनलाइन’ जमा होगी राशि, पारदर्शिता लाने के लिए सरकार का बड़ा फैसला

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर धर्मेश साहू ने शासकीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में हासिल की गई उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक सनम जांगड़े सहित बड़ी संख्या में नागरिक, पत्रकारगण, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, डीएफओ पुष्पलता टंडन, जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद पटेल सहित जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!