Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

छत्तीसगढ़ के युवाओं से छल करने वाली भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकना है- रवि भगत…

छत्तीसगढ़ के युवाओं से छल करने वाली भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकना है- रवि भगत
 
जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जांजगीर चांपा के द्वारा भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में 18 मई को जिला पंचायत चौक जांजगीर में धरना प्रदर्शन कर रोजगार कार्यालय का घेराव किया गया। हजारों की संख्या में पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पुलिस के द्वारा लगाए गए तीनों बैरिकेट्स को तोड़कर रोजगार कार्यालय के चैनल गेट तक पहुंचने में सफल हुए।
धरना प्रदर्शन में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत कार्यकर्ताओं को उत्साहवर्धन के लिए विशेष रूप से उपस्थित थे। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार छल प्रपंच से बनी है। कांग्रेस ने सरकार में आने के पूर्व अपने घोषणापत्र में छत्तीसगढ़ के दस लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने और 2500/- रू प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा की थी लेकिन सरकार में आने के बाद युवाओं से की गई अपनी सभी वादे भूल गई, छत्तीसगढ़ के युवा रोजगार के लिए भटक रही है। लेकिन इस सरकार के द्वारा युवाओं की कोई सुध नही ले रही है। खाली पड़ी सरकारी पदों में भर्तियां जानबूझकर लटका के रखी गई है चुनावी वर्ष में इस सरकार के द्वारा युवाओं को 2500/-  प्रति महीने बेरोजगारी भत्ता देने का अपना वादा याद किया और देने की घोषणा की। इस योजना के लिए इतने नियम शर्ते बनाई है की छत्तीसगढ़ के 1% बेरोजगारों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। इस सरकार को अपने वादे के मुताबिक छत्तीसगढ़ के प्रत्येक बेरोजगार युवाओं को जब से सरकार में आई है तब से प्रत्येक माह का बेरोजगारी भत्ता देना होगा प्रदेश का युवा छला हुआ है। आने वाले विधानसभा चुनाव में इस झूठी फरेबी सरकार को सबक सिखाएगी और उखाड़ कर फेंकेगी। धरना प्रदर्शन को छग भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत  सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो रितेश मोहरे, जितेंद्र देवांगन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष  विवेका गोपाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश जयसवाल ने भी संबोधित किया। आंदोलन में भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिला प्रभारी अनुराग ठाकुर, प्रणम्य पांडे, राजा दुबे, शिवेंद्र प्रताप सिंह, निलेश गुप्ता,  दीपक अग्रवाल, राहुल सेन, आशुतोष गोस्वामी, धर्मेंद्र राणा, लोकेश शुक्ला, जिला महामंत्री आकाश सिंह, चिराग केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष योगेश सिंह राणा, अभिषेक पांडे,  रितेश सिंह, अंकुर गोयल, पिंटू बरेठ, योगेश गोयल, गिरीश मोदी, सुधीर अग्रवाल, अनुराग, रितेश राठौर, योगेश चौरसिया, गोलू दूबे, हितेश साहू, राजीव अनंत, जितेन्द्र कौशिक, गया राम चंदेल, प्रमोद कश्यप, डःकेश्वर यादव, नरेन्द्र साहू, गौतम यादव एवं जांजगीर चांपा जिले के हजारो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

See also  Sarangarh News: सारंगढ़ में मामूली विवाद में एक युवक पर चला दी गोली, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!